✝️ रायपुर में क्रिश्चियन वेडिंग पर हमला: नफरत की हद! | क्या अब शादियां भी सुरक्षित नहीं?
जय मसीही की दोस्तों!
आज एक बहुत ही दुखद और चिंताजनक घटना आपके साथ शेयर कर रहा हूँ — एक ऐसी घटना जो सिर्फ एक शादी पर हमला नहीं है, ये उस प्यार, शांति और विश्वास पर हमला है, जिसे हम जीते हैं।
💔 क्या अब शादी भी खतरे में है?
11 जून, रायपुर (छत्तीसगढ़) — एक क्रिश्चियन वेडिंग चल रही थी। खुशी, परिवार, प्यार — सब कुछ वहां था।
लेकिन वो पल, जो दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन होना चाहिए था, हिंसा का मैदान बन गया।
करीब 15-20 लोगों की भीड़ अचानक शादी में घुस आई।
उन्होंने मेहमानों को पीटा, गाड़ियां तोड़ीं, और एक SUV में आग लगाने की कोशिश की।
दुल्हन अनिता लकड़ा जान बचाने के लिए खेतों में भाग गई।
दूल्हा राजू सोरेंग भी किसी तरह बच निकला।
मेहमान अपने आप को घरों में बंद करने पर मजबूर हो गए।
महिलाएं और बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे थे।
यह सिर्फ हमला नहीं था — यह एक सोची-समझी साजिश थी।
🚨 पुलिस की बेरुखी और प्रशासन की चुप्पी
शिकायत करने पर पुलिस ने जवाब दिया —
"हमारे पास हिंसा रोकने के लिए पर्याप्त बल नहीं है।"
Seriously? 15-20 लोगों को रोकने के लिए बल नहीं है?
फिर अगले दिन, जब दूल्हे के पिता जोसेफ सोरेंग गांव लौटे —
उन्हें फिर से मारा गया।
वो और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं।
कोई न्याय नहीं।
सिर्फ डर, आंसू, और खामोश प्रशासन।
😔 ये नफरत क्रिस्टियंस के खिलाफ नहीं — ये खुद प्रभु के खिलाफ है।
जो लोग समझते हैं कि वे क्रिश्चियन्स से नफरत कर रहे हैं — वो असल में उस जीवित परमेश्वर से लड़ रहे हैं।
लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए —
न्याय का दिन आने वाला है।
📖 प्रेरितों के काम 17:31:
"क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस दिन वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा..."
📖 मत्ती 24:9:
"तब वे तुम्हें क्लेश दिलाने के लिये पकड़वाएंगे, तुम्हें मार डालेंगे, और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुमसे बैर रखेंगे।"
ये कोई नई बात नहीं है।
2000 साल पहले बाइबिल ने ये सब बता दिया था।
मसीही लोग हमेशा सताए गए हैं, लेकिन याद रखिए —
जितना सताया गया, उतना ही प्रभु का कार्य और बढ़ा है।
💬 हमें क्या सीखना है?
धर्म हिंसा से बड़ा नहीं होता — धर्म प्रेम से बड़ा होता है।
नफरत करने वाले सोचते हैं वो जीत रहे हैं — लेकिन प्रभु का प्रेम हर बार जीतता है।
ये हमले हमारे विश्वास को कमजोर नहीं करेंगे, बल्कि और मजबूत करेंगे।
येशु मसीह दया का सागर हैं।
वे आपसे प्यार करते हैं।
और मैं भी आपसे प्यार करता हूँ।
🎥 अगर आप इस वीडियो से जुड़े हैं:
इसे Like करें।
इसे Share करें — ताकि लोग जानें कि क्या हो रहा है।
आपके मन में कोई सवाल या अनुभव है तो Comment Box में ज़रूर लिखें।
अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं:
👉 तुरंत WTL को Subscribe करें और Bell Icon दबाएं ताकि अगली वीडियो का Notification सबसे पहले आपको मिले।
और हां!
हमारा क्रिश्चियन म्यूजिक चैनल Pankaj WTL Music भी जरूर चेक करें — वहां आपको आत्मिक उन्नति के लिए नए मसीही गीत मिलेंगे।
Thank You! 🙏 May God bless you and your family. Stay Tuned, Stay Blessed.