परमेश्वर को किसने बनाया? | Who Created God?


परमेश्वर को किसने बनाया? | Who Created God? 


परमेश्वर को किसने बनाया? | Who Created God?



जय मसीही की दोस्तों!
आज हम एक ऐसा सवाल डिस्कस करने जा रहे हैं जो शायद आपके मन में भी कभी आया हो:
👉 "अगर सब कुछ किसी ने बनाया है, तो फिर परमेश्वर को किसने बनाया?"

बहुत से लोग मानते हैं कि GOD ने धरती, आकाश, समंदर, तारे, जानवर और हमें बनाया है — हमारी आत्मा और प्राण भी उसी की देन हैं।

लेकिन कुछ लोग यही सवाल पूछते हैं:
 अगर हर चीज़ की कोई शुरुआत होती है, तो क्या परमेश्वर की भी कोई शुरुआत नहीं होनी चाहिए?
 क्या यह सिर्फ मसीही विश्वासियों के लिए Convenient जवाब नहीं लगता?

चलो, इस बात को एक फिक्शनल कन्वर्सेशन से समझते हैं:
राहुल: "GOD ने सब कुछ बनाया।"
मोहित: "ओके, लेकिन GOD को किसने बनाया?"
राहुल: "हर चीज़ के पीछे कोई कारण होता है, लेकिन GOD के पीछे कोई कारण नहीं, क्योंकि वो हमेशा से था।"

अब यहाँ बहुत से लोग रुक जाते हैं और कहते हैं — "बस, यही है जवाब।"
लेकिन नहीं! हम यहाँ गहराई में जाएंगे और इस सवाल का तीन पॉइंट्स में सटीक जवाब खोजेंगे।


 POINT 1: शाश्वतता (Eternality) — कुछ तो हमेशा से होना चाहिए!

जैसे एक पेंसिल अपने-आप नहीं बनती —
उसके पीछे एक माँ, दुकान, फैक्ट्री, कच्चा माल — सबकी एक श्रृंखला होती है।
अगर आप पीछे-पीछे जाएं, तो हर चीज़ के पीछे कुछ ना कुछ होगा।

अब सोचिए, अगर GOD को भी किसी और ने बनाया होता — मान लीजिए GOD-2।
फिर GOD-2 को GOD-3 ने बनाया?
फिर GOD-3 को GOD-4 ने?
और ये सिलसिला कभी खत्म ही नहीं होगा।

अगर ऐसी अनंत श्रृंखला हो, तो शुरुआत कभी होगी ही नहीं।
अगर शुरुआत नहीं होगी, तो आज हम और ये ब्रह्मांड अस्तित्व में नहीं होते।

मतलब —
कुछ एक चीज़ का शाश्वत (Eternal) होना जरूरी है।
जिसे किसी ने नहीं बनाया।
जो खुद मौजूद है।

👉 Without an Eternal First Cause, nothing would exist.


🌌 POINT 2: ब्रह्मांड शाश्वत नहीं हो सकता!

साइंस भी यही कहती है —
ब्रह्मांड फैल रहा है। एनर्जी लिमिटेड है।

अगर समय को पीछे घुमाओ, तो हम एक शुरुआत तक पहुंचते हैं।
ब्रह्मांड का फ्यूल टैंक कभी फुल था, अब खाली हो रहा है — मतलब, ब्रह्मांड की भी एक शुरुआत थी।

तो ब्रह्मांड खुद Eternal नहीं है।

👉 इसलिए कोई ऐसा होना चाहिए, जो समय और ब्रह्मांड से भी परे हो।
कोई ऐसा, जो सब कुछ शुरू करने वाला हो।


📖 POINT 3: बाइबल का परमेश्वर — शाश्वत और समयातीत

बाइबल में साफ लिखा है:
"पहाड़ों के पैदा होने से पहले, और पृथ्वी और जगत के सृजन से पहले, अनादि काल से अनंत काल तक, तू ही ईश्वर है।" (भजन संहिता 90:2)

GOD खुद कहता है कि वो अनादि है।
उसका कोई origin नहीं।
वो समय से परे है।
क्योंकि उसने समय, ब्रह्मांड, और हमें बनाया है।

GOD का खुद को "I AM" कहना — यानी "मैं हूँ" — ये बताता है कि वो हमेशा से था, है, और रहेगा।


🎯 तो Final Summary:

"परमेश्वर को किसने बनाया?" — इसका जवाब तीन पॉइंट्स में:

  1. कुछ एक चीज़ का शाश्वत (eternal) होना ज़रूरी है, वरना हम कभी अस्तित्व में नहीं आते।

  2. ब्रह्मांड Eternal नहीं है, इसका शुरुआत है, इसका अंत भी होगा।

  3. बाइबल का परमेश्वर खुद को Eternal कहता है — जो समय से परे है, और जिसने हमें बनाया।

अब सवाल आपसे —
💬 आपके हिसाब से क्या शाश्वत है?
💬 आप इस पर क्या विश्वास करते हैं?

अगर आपको ये वीडियो या ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो LIKE जरूर करें,
SHARE करें ताकि और लोगों के मन का भी ये सवाल क्लियर हो सके,
और आपके मन में कोई सवाल है तो COMMENT BOX में पूछें।

चलो फिर मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में — तब तक के लिए Stay Tuned, Stay Blessed. 🙏 May God Bless You and Your Family! ❤️




और भी वीडियो देखे :





May God bless you & your Family

Post a Comment

Previous Post Next Post

Rating